लाइव न्यूज़ :

CBI पकड़ से बाहर कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, तलाश के लिए विशेष दल का गठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 17:38 IST

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी कुमार की तलाश कर रही है और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा गया है कि वे कुमार को जांच दल के सामने उपस्थित होने का निर्देश दें। उन्होंने बताया कि कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीआई से दो बार नोटिस मिलने के बावजूद कुमार एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।एजेंसी ने उन्हें मंगलवार सुबह दस बजे पेश होने को कहा था लेकिन वह नहीं आए।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की तलाश करने के लिए विशेष दल का गठन किया है, जो सारदा पोंजी घोटाले के मामले में एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के नोटिस के बावजूद कथित रूप से “टालमटोल” कर रहे हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि एजेंसी कुमार की तलाश कर रही है और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा गया है कि वे कुमार को जांच दल के सामने उपस्थित होने का निर्देश दें। उन्होंने बताया कि कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है।

इससे पहले सीबीआई से दो बार नोटिस मिलने के बावजूद कुमार एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्हें सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होना था। एजेंसी ने उन्हें मंगलवार सुबह दस बजे पेश होने को कहा था लेकिन वह नहीं आए।

उनके जांच एजेंसी के सामने आने में विफल रहने के कारण अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। इस बीच एक विशेष अदालत ने कुमार को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।

पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र के जरिए सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और अभी उनका जवाब मिलना बाकी है। पत्र में शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा था कि अपने वकील के जरिए कुमार ने उन्हें बताया था कि वह 25 सितंबर तक छुट्टी पर हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह कानूनी उपाय तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि सारदा ग्रुप आफ कंपनीज ने लोगों को उनके निवेश पर भारी मुनाफा देने का लालच देकर उनका करीब 2500 करोड़ रूपया हड़प लिया। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालमोदी सरकारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह