दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वाई एस डडवाल का निधन
By भाषा | Published: September 23, 2021 01:17 PM2021-09-23T13:17:57+5:302021-09-23T13:17:57+5:30
नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वाई एस डडवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डडवाल का निधन दिल्ली में बुधवार रात हुआ। वह दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहते थे। वह 70 वर्ष के थे।
डडवाल 1974-बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह 2007 में दिल्ली पुलिस आयुक्त बने और 2010 में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी। वह एसएसबी से 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे।
‘बाटला हाउस मुठभेड़’ के समय डडवाल दिल्ली पुलिस के प्रमुख थे। इस मुठभेड़ में विशेष शाखा के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।