हरियाणा में टीएमसी को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे पूर्व सांसद अशोक तंवर, 4 महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ थामा था तृणमूल कांग्रेस का दामन

By अनिल शर्मा | Published: April 4, 2022 10:49 AM2022-04-04T10:49:15+5:302022-04-04T11:18:42+5:30

अशोक तंवर 2009 में सिरसा संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। हालांकि साल 2014 और 2019 के चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा।

Former Congress leader Ashok Tanwar to join Aam Aadmi Party he had joined TMC in November 2021 | हरियाणा में टीएमसी को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे पूर्व सांसद अशोक तंवर, 4 महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ थामा था तृणमूल कांग्रेस का दामन

हरियाणा में टीएमसी को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे पूर्व सांसद अशोक तंवर, 4 महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ थामा था तृणमूल कांग्रेस का दामन

Highlightsकांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल होंगेअशोक तंवर नवंबर 2021 में ही कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हुए थे

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अशोक तंवर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। गौरतलब है कि अशोक तंवर 4 महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अशोक आप की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

माना जा रहा है कि अशोक के आम आदमी पार्टी में जाने से तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रसे में रहने के दौरान उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ उनके मनमुटाव की वजह से पार्टी से अलग हो गए।

अशोक तंवर 2009 में सिरसा संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। हालांकि साल 2014 और 2019 के चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान हुड्डा से वे काफी नाराज हो गए थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक को राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब के बाद आप की हरियाणा पर नजर है। आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को भंग कर दिया है और नए सिरे से संगठन का निर्माण किया जाएगा। चुनाव के मद्देनजर सौरभ भारद्वाज को हरियाणा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया  है।

Web Title: Former Congress leader Ashok Tanwar to join Aam Aadmi Party he had joined TMC in November 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे