लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का बीजेपी से बनवास की घड़ी समाप्त, अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2020 19:36 IST

बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इस दौरान ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद थे. तीनों नेताओं में करीब एक घंटे तक विलय को लेकर विमर्श हुआ.

Open in App
ठळक मुद्दे11 फरवरी को रांची में झाविमो की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. मई 2006 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनायी थी.

झाविमो के अध्यक्ष व राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपा से बनवास अब 14 साल के बाद खत्म होने ज अरहा है. अब उनकी भाजपा में वापसी होने जा रही है. इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर मौजूद रहेंगे. दोनों नेताओं की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी झाविमो का भाजपा में विलय की घोषणा करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इस दौरान ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद थे. तीनों नेताओं में करीब एक घंटे तक विलय को लेकर विमर्श हुआ. सूत्रों के मुताबिक, विचार-विमर्श के बाद विलय की तारीख 17 फरवरी तय की गई. इससे पहले शनिवार को बाबूलाल मरांडी की अमित शाह से मुलाकात हुई थी.

इधर, 11 फरवरी को रांची में झाविमो की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में झाविमो का भाजपा में विलय का प्रस्ताव पास किया जाएगा. जिसके बाद निर्वाचन आयोग की सहमति मिलने पर झाविमो का भाजपा में विलय हो जाएगा. 17 फरवरी को रांची में आयोजित मिलन समारोह में मरांडी भाजपा में अपनी पार्टी झाविमो का विलय करेंगे. इस मौके पर  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और ओम माथुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने झारखंड भाजपा को इसकी तैयारी का निर्देश दे दिया है. भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार, इसमें पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों, पदाधिकारियों को रहने का निर्देश दिया गया है. 

2006 में बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी से अलग होकर बनाई थी पार्टी यहां उल्लेखनीय है कि मई 2006 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनायी थी. मरांडी ने झाविमो का गठन कर राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी. पिछले विधानसभा चुनाव से ही मरांडी के भाजपा में जाने की चर्चा चल रही थी. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी की भाजपा में घर वापसी पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि जो कोई व्यक्ति भाजपा की नीति और सिद्धांत को स्वीकार करता है, वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा में व्यक्तिवाद नहीं चलता बल्कि विचारधारा से काम होती है. बता दें कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव से ही बाबूलाल मरांडी के भाजपा में वापसी की अटकलें तेज थीं.

टॅग्स :बिहारलोकमत समाचारबाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत