बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को कहा ‘दलाल’

By एस पी सिन्हा | Published: March 15, 2022 06:51 PM2022-03-15T18:51:40+5:302022-03-15T18:51:56+5:30

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को ‘दलाल’ तक कह दिया।

Former Chief Minister Rabri Devi called Nitish government minister Ashok Choudhary a 'broker' | बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को कहा ‘दलाल’

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को कहा ‘दलाल’

Highlightsराबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर किया जोरदार हमलानीतीश सरकार के मंत्री से कहा- आप सरकार के दलाल हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से सोमवार को हुई नोकझोंक का असर आज विधान परिषद में भी देखने को मिला। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने आज सत्तापक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को ‘दलाल’ तक कह दिया। उनके इतना कहते ही सदन में हर कोई हतप्रभ हो गया। 

दरअसल, विधान परिषद में आज विभागीय बजट पर चर्चा हो रही थी और इसी दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जंगलराज को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद राबड़ी देवी सदन में उठ खड़ी हुईं और उन्होंने जदयू के सदस्यों को निशाने पर लिया। परिषद में आसन की ओर से भी बार-बार राबडी देवी सहित अन्य सदस्यों से दूसरे सदन की बात यहां न करने को कहा गया, लेकिन राबड़ी देवी अपनी बात पर अड़ी रहीं।

उन्होंने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि विधानसभा अध्यक्ष आज सदन से अनुपस्थित रहे? साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। इसी बीच सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को टोकना शुरू किया। इससे आगबबूला हुईं राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी की ओर ईशारा करते हुए उन्हें दलाल तक कह डाला। उन्होंने कहा कि आप दलाल हैं। आप सरकार के दलाल हैं। कभी इधर तो उधर होते रहते हैं। राबड़ी देवी के इतना कहने के बाद दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहसबाजी हुई। 

इस बीच राबड़ी देवी ने इस बात को पुन: दोहराते हुए पूछा कि विधानसभा अध्यक्ष आखिर विधानसभा में क्यों नहीं आ रहे हैं? तब कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को यह कहना पड़ा कि हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हो, इसके बाद राबड़ी देवी ने भाजपा के सदस्यों को भी खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि "आप लात-जूते खाकर भी सरकार में बने रहे।"

यहां बता दें कि विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सदन में नही आये। जिसे विपक्ष ने मुद्दा बनाया। काली पट्टी बांधकर आए राजद सहित दलों के सदस्यों ने इस पर खूब बवाल काटा। उन्होंने विजय सिन्हा को सदन में सम्मान सहित लाने की मांग की। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

इसके बाद भोजनावकाश के बाद सदन शुरू होते ही फिर से हंगामा होने लगा तो कार्यवाही 4.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह से सदन की कार्यवाही आज अधिकांशत: बाधित ही रही।

Web Title: Former Chief Minister Rabri Devi called Nitish government minister Ashok Choudhary a 'broker'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे