लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राजद की मांगों का किया समर्थन, कहा-सीबीआई-ईडी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2023 20:04 IST

हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि भाजपा महागठबंधन को जानबूझकर तंग कर रही है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार को एक तरीके से दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने भाजपा पर महागठबंधन को जानबूझकर तंग करने का लगाया आरोपमांझी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी जांच करने बिहार आए तो अनुमति लेकर आएइस व्यवस्था को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने जरूरी बताया

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार पर रेलवे में घोटाले को लेकर ईडी और सीबीआई के द्वारा की जा रही कार्रवाई पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। राजद की ओर से अब केंद्रीय जांच एजेंसियों के बिहार में एंट्री पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। हम के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राजद के मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जरूरी है। केंद्रीय एजेंसियों को जांच करने के लिए आने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेना चाहिए।

मांझी ने कहा कि भाजपा महागठबंधन को जानबूझकर तंग कर रही है। उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार को एक तरीके से दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं। मांझी ने कहा कि 2017 में भी छापेमारी की गई थी। अनेक छापेमारी हुए, लेकिन कुछ नहीं पकड़ा गया। लेकिन अब जो दिखाया जा रहा है, उसकी लिस्ट मांगेंगे कि कहां से दिखाया जा रहा है। इन सब चीजों का कोई प्रतिफल नहीं होने वाला है, जिसका महागठबंधन की सेहत पर कोई प्रभाव पड़े। इतना जरूर है कि भाजपा के लोग हमारे महागठबंधन को तंग कर रहे हैं। 

मांझी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी जांच करने बिहार आए तो अनुमति लेकर आए, लेना चाहिए, नियम है। और भी स्टेट में नहीं जाने दिया जाता है। बंगाल के लोग नहीं जाने देते हैं, जब तक वहां से अनुमति ना मिल जाए। उन्होंने कहा कि समूचे हिंदुस्तान का एक कानून होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है और जांच एजेंसी आकर अपना काम करके चले जाते हैं और मीडिया भी उसे अलग तरीके से दिखाती है। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीआरजेडीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव