बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-जिन लोगों को लगा कि मैं उनके लिए फिट नही हूं, कह दिया बाय-बाय

By एस पी सिन्हा | Published: October 4, 2022 06:00 PM2022-10-04T18:00:50+5:302022-10-04T18:00:50+5:30

बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा जिन लोगों को लगा कि मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं। मैंने उन लोगों को अलविदा कहने में देर नहीं किया।

Former Bihar Agriculture Minister Sudhakar Singh once again attacked Nitish Kumar | बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-जिन लोगों को लगा कि मैं उनके लिए फिट नही हूं, कह दिया बाय-बाय

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-जिन लोगों को लगा कि मैं उनके लिए फिट नही हूं, कह दिया बाय-बाय

Highlightsपूर्व कृषि मंत्री ने कहा- नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लियाजनता से बोले सुधार सिंह - आपकी समस्याओं को दूर कराने के लिए सदा तत्पर रहूंगाउन्होंने कैमूर जिला के अघौरा में सोमवार की शाम लोगों को संबोधित किया

पटना: बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। कहा अब मैं कृषि मंत्री नहीं रहा, लेकिन ऐसा नहीं कि आपकी समस्याओं को दूर नहीं कराऊंगा। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि वह सत्ता में बदलाव के लिए आए हैं। हम सत्ता में यथास्थिति बरकरार करने के लिए नहीं आए हैं। कम से कम मुझसे ऐसी अपेक्षा लोगों को नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को लगा कि मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं। मैंने उन लोगों को अलविदा कहने में देर नहीं किया।

कैमूर जिला के अघौरा में सोमवार की शाम लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं आपकी समस्याओं को दूर कराने के लिए सदा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि यहां हजारों लोग बैठे हैं। यहां वह लोग हैं जो इस राज्य को बनाने में उनके पूर्वजों का कुर्बानी दी है। 

बिरसा मुंडा के वंशज आज इन पहाड़ों में देश के निर्माण के लिए जो कुर्बानी दिया था, उस समाज के लोगों को अपनी छोटी जरूरतों के लिए भी सत्ता के सामने हाथ जोड़ना पड़ रहा है, चिरौरी और विनती करना पड़ रहा है। उसके बाद भी हुक्मरान जो बैठे हैं जो सरकारी नौकरी में बैठे लोग हैं, वह मालिक के भाव से इधर आते हैं बड़े कृपा करके आते हैं, ज्यादातर बोर्डिंग लेकर तो आते ही नहीं हैं। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि अफसोस होता है कि जल, जंगल और जमीन पर पहला हक रखने वाले लोगों को आजादी के 75 साल बाद भी देश में दरकिनार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा की हम इस लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेंगे।

Web Title: Former Bihar Agriculture Minister Sudhakar Singh once again attacked Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे