लाइव न्यूज़ :

चार सौ करोड़ रुपये से अधिक सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिए कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे घटाकर 25 प्रतिशत पर लाया जाएगाः सीतारमण

By भाषा | Updated: August 19, 2019 19:51 IST

पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 250 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के कारपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत किया था। उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि बची हुई कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंपत्ति सृजित करने वाले भारतीय उद्यमियों को हर तरह से मदद की जाएगी : वित्त मंत्री।उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि बची हुई कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 400 करोड़ रुपये से अधिक सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर धीरे-धीरे घटाकर 25 प्रतिशत की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को सरकार हर प्रकार की मदद देगी। सीतारमण ने पिछले महीने 2019-20 के अपने पहले बजट में 400 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया था।

इससे पहले, पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 250 करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाली कंपनियों के कारपोरेट कर की दर को घटाकर 25 प्रतिशत किया था। उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि बची हुई कंपनियों के लिये कारपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

हालांकि उन्होंने कटौती की समयसीमा के बारे में कुछ नहीं कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजित करने वाले उद्यमियों को हर प्रकार की मदद दी जाएगी। मोदी ने 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम संबोधन में संपत्ति सृजन करने वालों की सराहना की और कहा कि उन्हें संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। 

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमणअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं