लाइव न्यूज़ :

अनुशासनात्मक मामलों पर गौर करते समय अहम प्रक्रियाओं का पालन करें : केंद्र का सभी विभागों को निर्देश

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्र ने अपने सभी विभागों से कहा है कि वह कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक मामलों पर गौर करते करते समय महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का पालन करें और ऐसा नहीं होने के कारण अदालतों ने हस्तक्षेप किया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि ऐसे मामलों में आरोपी अधिकारी भी अपनी जांच के विभिन्न चरणों में प्रक्रियागत खामियों का लाभ उठाते हैं। आदेश के अनुसार यह देखा गया है कि अनुशासनात्मक प्राधिकरण (डीए), केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के तहत अनुशासनात्मक मामलों पर गौर करते समय, कभी-कभी महत्वपूर्ण प्रक्रियागत आवश्यकताओं व समयसीमा का पालन करने में अनजाने ही नाकाम हो जाते हैं। न्याय सुनिश्चित करने और मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए इन प्रक्रियागत जरूरतों का अनिवार्य रूप से पालन करने की आवश्यकता है।

आदेश में कहा गया है कि स्थापित नियमों के अनुसार आवश्यकताओं का पालन नहीं होने पर आरोपी अधिकारियों को उचित अवसर से वंचित करने के आधार पर अदालतों द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही को परे रखने को लेकर हस्तक्षेप किया जाता है।

इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राय के लिए भेजे गए विभिन्न मामलों में भी ऐसी प्रक्रियागत खामियां देखी गई हैं।

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है, "ऐसा महसूस किया गया है कि इस कदम से प्रशासनिक मंत्रालयों व विभागों को अनुशासनात्मक मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी