लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के कई भागों में कोहरा एवं ठंड, कई जगहों पर बारिश

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:31 IST

Open in App

भोपाल, 10 जनवरी मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह कोहरा के साथ-साथ सर्द मौसम रहा और शाम तक तापमान और गिरने की संभावना है।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में (शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) प्रदेश के लगभग सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने दी है।

उन्होंने कहा कि भोपाल एवं राजगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश भाग में रविवार सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

साहा ने बताया कि कोहरे के कारण तड़के ढाई बजे भोपाल में दृष्यता 10 मीटर से अधिक नहीं थी और रविवार सुबह करीब 10 बजे राजा भोज हवाईअड्डे में दृष्यता 50 मीटर से कम रही।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में शुजालपुर एवं हाटपीपल्या में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल में 4.4 मिलीमीटर एवं इंदौर में 2.9 मिलीमीटर बारिश गिरी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, दतिया एवं खरगौन में दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोम के कारण प्रदेश में बादल छाये रहने के साथ-साथ जो हल्की बारिश गिरी थी, वह अब जल्द ही कम होने की संभावना है। इससे आगामी 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क एवं ठंडा रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल