फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह ने रचा इतिहास, दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं

By रजनीश | Published: May 31, 2019 02:24 PM2019-05-31T14:24:52+5:302019-05-31T14:24:52+5:30

वायुसेना के अधिकारियों ने 22 मई को कहा था कि भावना कांत ने दिन में लड़ाकू विमान मिग-21 को उड़ाकर इस मिशन को पूरा किया।

Flight Lieutenant Mohana Singh has become the first woman fighter pilot to be qualified to undertake missions by day on Hawk advanced jet aircraft | फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह ने रचा इतिहास, दिन में मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं

भावना भारतीय वायुसेना के पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं।

भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह पहली ऐसी लड़ाकू महिला पायलट बन गई हैं जो दिन में हॉक एडवांस जेट में मिशन को अंजाम देने के काबिल हैं। मोहना को दो अन्य महिलाओं भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी के साथ जून 2016 में लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए में चुना गया था।

इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रचा था।  वायुसेना के अधिकारियों ने 22 मई को कहा था कि भावना कांत ने दिन में लड़ाकू विमान मिग-21 को उड़ाकर इस मिशन को पूरा किया। वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने बताया था कि भावना ने दिन में लड़ाकू विमान में उड़ान भर कर मिशन में कामयाबी हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

भावना भारतीय वायुसेना के पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं। उनके साथ दो अन्य महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चुना गया था। एक साल से कम समय में ही सरकार ने प्रयोग के तौर पर महिला पायलटों के लिए युद्ध मिशन में शामिल होने का रास्ता खोलने का निर्णय लिया था। 

Web Title: Flight Lieutenant Mohana Singh has become the first woman fighter pilot to be qualified to undertake missions by day on Hawk advanced jet aircraft

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे