Flashback 2019: चंद्रयान-दो से संपर्क टूटा, पी चिदंबरम तिहाड़ पहुंचे, अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 31, 2019 17:10 IST2019-12-31T17:10:53+5:302019-12-31T17:10:53+5:30

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की कोशिश बड़ी निराशा में बदल गई जब चंद्रयान-दो के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ सेकेंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया।

Flashback 2019: Chandrayaan-II lost contact, P Chidambaram reaches Tihar, Amitabh Bachchan receives Dadasaheb Phalke Award | Flashback 2019: चंद्रयान-दो से संपर्क टूटा, पी चिदंबरम तिहाड़ पहुंचे, अमिताभ बच्चन को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चुना गया।

Highlightsप्रख्यात कानूनविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन।प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा नये प्रधान सचिव नियुक्त किए गए।

वर्ष 2019 के सितंबर माह में देश भर में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :

एक सितंबर : नयी दिल्ली : प्रख्यात मुस्लिम नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

पांच सितंबर : नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल जाना पड़ा।

सात सितंबर : बेंगलुरु : चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की कोशिश बड़ी निराशा में बदल गई जब चंद्रयान-दो के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ सेकेंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया।

आठ सितंबर : नई दिल्ली : प्रख्यात कानूनविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन।

11 सितंबर : नई दिल्ली : प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा नये प्रधान सचिव नियुक्त किए गए।

16 सितंबर : श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं पांच बार के सांसद फारुक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और उनके घर को जेल घोषित कर दिया गया।

18 सितंबर : नई दिल्ली : सरकार ने ई-सिगरेट और मिलती-जुलती वस्तुओं के उत्पादन, आयात एवं बिक्री पर रोक लगाई।

19 सितंबर : नई दिल्ली : एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को अगला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया।

20 सितंबर : पणजी : 28 सालों में सबसे बड़ी कटौती करते हुए, सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स को 10 प्रतिशत तक घटा दिया।

21 सितंबर : नई दिल्ली : जोया अख्तर की फिल्म “गली बॉय” को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया।

24 सितंबर : नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चुना गया।

Web Title: Flashback 2019: Chandrayaan-II lost contact, P Chidambaram reaches Tihar, Amitabh Bachchan receives Dadasaheb Phalke Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे