2019 Flashback: अप्रैल की घटना, सीजेआई रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

By भाषा | Updated: December 31, 2019 14:53 IST2019-12-31T14:51:23+5:302019-12-31T14:53:54+5:30

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ्सपा) के तहत घोषित ‘‘अशांत क्षेत्र’’ की स्थिति को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया, जबकि असम की सीमा से सटे राज्य के तीन अन्य जिलों से इसे आंशिक रूप से हटा दिया।

Flashback 2019: April incident, CJI Ranjan Gogoi accused of sexual harassment, BJP candidate from Bhopal Pragya Singh Thakur | 2019 Flashback: अप्रैल की घटना, सीजेआई रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

सीजेआई गोगोई ने कहा कि शीर्ष अदालत की पूर्व महिला कर्मचारी के आरोप ‘‘अविश्वसनीय’’ हैं

Highlightsप्रधानमंत्री पर बनी एक बायोपिक फिल्म ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’’ की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। पाकिस्तान ने भारत से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों के लिए अपने 11 हवाई मार्गों में से एक को खोल दिया।

साल 2019 में अप्रैल माह के दौरान हुईं महत्त्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है:-

एक अप्रैल (नई दिल्ली) केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ्सपा) के तहत घोषित ‘‘अशांत क्षेत्र’’ की स्थिति को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया, जबकि असम की सीमा से सटे राज्य के तीन अन्य जिलों से इसे आंशिक रूप से हटा दिया।

चार अप्रैल (मुंबई) प्रधानमंत्री पर बनी एक बायोपिक फिल्म ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’’ की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया।

छह अप्रैल (नई दिल्ली) पाकिस्तान ने भारत से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों के लिए अपने 11 हवाई मार्गों में से एक को खोल दिया और एयर इंडिया ने इसका इस्तेमाल करना शुरू किया।

नौ अप्रैल (नई दिल्ली) जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में, एनआईए को पेश होने संबंधी रिमांड मिलने के बाद, दिल्ली की तिहाड़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

10 अप्रैल (नई दिल्ली) केंद्र को झटका देते हुए, उच्चतम न्यायालय ने राफेल विमान सौदे में ‘लीक’ गुप्त दस्तावेजों के आधार पर अपने फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जतायी।

15 अप्रैल (बालासोर, ओडिशा) भारत ने ओडिशा में एक परीक्षण रेंज से लंबी दूरी की पहली, स्वदेश में डिजाइन और निर्मित सब-सोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का परीक्षण किया।

17 अप्रैल (नई दिल्ली) भाजपा ने मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।

20 अप्रैल (नई दिल्ली) प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय में इस मामले की अप्रत्याशित सुनवाई की। सीजेआई गोगोई ने कहा कि शीर्ष अदालत की पूर्व महिला कर्मचारी के आरोप ‘‘अविश्वसनीय’’ हैं और यह सीजेआई कार्यालय को ‘‘निष्क्रिय’’ करने के लिए कुछ ‘‘बड़ी ताकतों’’ द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा है।

27 अप्रैल (नई दिल्ली) जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने उनके वेतन और अन्य बकायों के भुगतान एवं एयरलाइन को फौरी मदद उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। 

Web Title: Flashback 2019: April incident, CJI Ranjan Gogoi accused of sexual harassment, BJP candidate from Bhopal Pragya Singh Thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे