लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:56 IST

Open in App

नोएडा, 15 दिसंबर नोएडा के फलैदा गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मंगलवार की रात को मुठभेड़ हो गई जिसमें पांच बदमाश घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को थाना रबूपुरा क्षेत्र के बीरमपुर गांव से अज्ञात बदमाशों ने एक भैंस चोरी कर ली थी। इस घटना की सूचना पर थाना पुलिस फलैदा गांव के पास चेकिंग कर रही थी तभी पता चला कि पशु चोर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चैकिंग शुरू कर दी। फलैदा गांव के पास पुलिस को एक कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आते हुए दिखाई दिए। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें महेंद्र, जुगनू, साबू, फिरोज, तथा इस्तकार नामक बदमाश घायल हो गए। सभी बदमाश जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से चोरी की गई भैंस, एक इको कार ,5 देशी तमंचे, कारतूस, रस्सी चाकू तथा 50 हजार रुपए नगद आदि बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों ने जेवर क्षेत्र तथा हरियाणा में भैंस चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इन बदमाशों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूट, डकैती व चोरी तथा गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग