महाराष्ट्र के वसई तट पर फंसी नाव से मछुआरे को बचाया गया

By भाषा | Published: September 3, 2021 09:02 PM2021-09-03T21:02:46+5:302021-09-03T21:02:46+5:30

Fisherman rescued from boat stranded off Maharashtra's Vasai coast | महाराष्ट्र के वसई तट पर फंसी नाव से मछुआरे को बचाया गया

महाराष्ट्र के वसई तट पर फंसी नाव से मछुआरे को बचाया गया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई तट पर चट्टानों से टकराने के बाद पिछले 24 घंटों से फंसी नाव से एक मछुआरे को शुक्रवार को बचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार दोपहर वसई तट के भुईगांव के पास एक छोटी नौका देखी। उन्होंने बताया कि उत्तान से नाव फंस गई, उसकी रस्सी कथित रूप से टूट गई थी, और यह चट्टानों से टकराने के बाद बहकर भुईगांव चली गई। अधिकारी ने बताया कि मछुआरे की पहचान रफीक शेख के रूप में हुई, जो नाव पर फंसे हुए थे, उसे एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। नाव अभी भी बीच समुद्र में है और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं। अभियान में तटरक्षक बल, स्थानीय पुलिस और समुद्री बोर्ड की टीमें शामिल थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fisherman rescued from boat stranded off Maharashtra's Vasai coast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Coast Guard