लाइव न्यूज़ :

पहले लगे टीका, फिर हो परीक्षा : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:23 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबंधित सभी छात्रों का कोविड रोधी टीकाकरण होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं कराने की मांग दोहराई है।

अखिलेश ने मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा "पहले टीका, फिर परीक्षा।"

इससे पहले भी वह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग कर चुके हैं कि पहले यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को टीका लगाया जाए, उसके बाद ही इम्तेहान की बात की जाए।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित की गई इस साल की उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य सरकार अब तक कोई फैसला नहीं ले सकी है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तिथि को बोर्ड परीक्षा के आयोजन का सुझाव मिलेगा, उस तारीख पर परीक्षा कराकर एक महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, फिलहाल परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी