लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कोरोना वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:05 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसम्बर पश्चिम बंगाल में ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) का पहला मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी का बेटा लंदन से आने के बाद ‘म्यूटेंट स्ट्रेन’ वीयूआई-202012/01 से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सरकारी अस्पताल के ‘सुपर-स्पेशलिस्ट सेक्शन’ में उसका इलाज चल रहा है। हमने उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों को पृथक रहने की सलाह दी है।’’

उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले कोलकता लौटने पर ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर जांच के दौरान युवक संक्रमित पाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके ब्रिटेन से लौटने के बाद उसके नमूनों को आनुवांशिक विश्लेषण के लिए कल्याणी (कोलकाता के पास) स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स’ (एनआईबीएमजी) भेजा गया था। इस जांच में उसके वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसकी रिपोर्ट दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र को भेजी गई है।’’

उन्होंने बताया कि उसके सम्पर्क में आए छह अन्य लोगों के नमूनों का भी आनुवांशिक विश्लेषण किया गया और उनके कोविड-19 के नए ‘स्ट्रेन’ से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि युवक को पहले से कोई ‘‘स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानी’’ नहीं है और अभी वह ‘‘काफी ठीक’’ है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उसके साथ विमान में यात्रा करने वाले लोगों की एक सूची तैयार करने की योजना बनाई गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन युवक के सम्पर्क में आए विमान के अधिकारियों और चालक दल के सदस्यों की जांच करने की भी योजना बना रहा है।

देश में वायरस के इस नए ‘स्ट्रेन’ के 20 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत