लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 जून ओडिशा में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला देवगढ़ जिले में शुक्रवार को सामने आया। इससे एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों को कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा उपायों में ढील नहीं बरतने के लिए आगाह किया था।

राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) के प्रमुख प्रोफेसर सी बी के मोहंती ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने ओडिशा सरकार को देवगढ़ जिले में कोरोना के डेल्टा प्लस स्वरूप मामला सामने आने को लेकर सूचित किया है।

प्रोफेसर मोहंती ने कहा, ' हम कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मरीज और उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उन्हें पृथक करेंगे।' प्रोफेसर मोहंती ने कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही टीके वायरस के इस स्वरूप के खिलाफ भी उतने ही असरदार हैं जितना कि वायरस के अन्य स्वरूपों के खिलाफ। कोरोना वायरस के इस स्वरूप को बेहद संक्रामक माना जा रहा है जोकि चिंता का एक विषय है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए संक्रमण की दूसरी लहर में कमी के बावजूद लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन में ढिलाई नहीं बरतने की अपील की थी।

देश में अब तक डेल्टा प्लस स्वरूप के 45 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल