लाइव न्यूज़ :

ठाणे की आवासीय इमारत में आग, बिजली के 28 मीटर जल कर खाक

By भाषा | Updated: March 14, 2021 09:45 IST

Open in App

ठाणे,14 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवासीय इमारत में बिजली के मीटर वाले कक्ष में आग लग गई ,जिससे 28 मीटर जल कर खाक हो गए।

निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम में बताया कि कलवा इलाके में स्थित एस पी सोसाइटी के भूतल में मीटर कक्ष में आग शनिवार रात 11.15 बजे लगी ।

उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी, बिजली विभाग के कर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के बाद इमारत में रहने वाले कम से कम 35 लोग छत पर आ गए और वहीं फंस गए। कदम ने बताया कि बाद में इन लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बिजली के 28 मीटर जल कर खाक हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।’’

घटना के बाद इमारत में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत