दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग

By भाषा | Published: July 3, 2021 06:21 PM2021-07-03T18:21:16+5:302021-07-03T18:21:16+5:30

Fire in a house in Delhi's Rohini | दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग

दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी इलाके के एक मकान में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद चार लोगों को बचाया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग बुझाने के अभियान के दौरान एक अग्निशमन कर्मी झुलस गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। चार लोगों को बचा लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire in a house in Delhi's Rohini

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे