लाइव न्यूज़ :

आरएमएल अस्पताल में मामूली आग, 200 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

By भाषा | Updated: June 22, 2019 14:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवाओं को सुबह चार बजकर 19 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौक पर भेजी गयी और सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केन्द्र संचालित अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।बयान में कहा गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आपात सेवाओं सहित सभी सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शनिवार सुबह मामूली आग लगने के बाद 200 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवाओं को सुबह चार बजकर 19 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौक पर भेजी गयी और सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया था और कोई हताहत नहीं हुआ है। उसने कहा, ‘‘ एहतियात के तौर पर 200 से अधिक मरीजों को तत्काल ट्रामा सेंटर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।’’

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केन्द्र संचालित अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। हर्षवर्धन ने मरीजों के साथ आए लोगों और सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए मरीजों से बातचीत भी की। बयान में कहा गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आपात सेवाओं सहित सभी सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं।

उसने कहा, ‘‘एहतियातन थोड़ी देर के लिए बंद की गई बिजली सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।’’ बयान में कहा कि ‘गहन चिकित्सा कक्ष’ (आईसीयू) की सेवाएं भी चालू हैं। ट्रामा सेंटर में जिन आपात सेवाओं को स्थानांतरित किया गया था उसे वापस भू-तल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया