लाइव न्यूज़ :

असम को भारत से ‘अलग करने’ संबंधी कथित टिप्पणी के लिए शरजील इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2020 23:31 IST

इमाम को आडियो क्लिप में कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि असम को भारत के बाकी हिस्से से अलग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बंगालियों... हिंदुओं और मुस्लिमों दोनों... को मारा जा रहा है या निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता शरजील इमाम के खिलाफ राज्य को भारत के बाकी हिस्से से ‘‘अलग करने’’ संबंधी उसकी कथित टिप्पणी के लिए आतंकवाद निरोधक कानून के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की। इमाम दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आया था।

असम पुलिस ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता शरजील  इमाम के खिलाफ राज्य को भारत के बाकी हिस्से से ‘‘अलग करने’’ संबंधी उसकी कथित टिप्पणी के लिए आतंकवाद निरोधक कानून के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की।

इमाम दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आया था। असम पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने कहा कि इमाम के खिलाफ प्राथमिकी गुवाहाटी में अपराध शाखा पुलिस थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत दर्ज की गई।

सिंह ने इमाम के भाषण के कथित वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘शरजील इमाम के खिलाफ गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 153 बी और 124 ए के तहत दर्ज की गई है।’’

इमाम को आडियो क्लिप में कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि असम को भारत के बाकी हिस्से से अलग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि बंगालियों... हिंदुओं और मुस्लिमों दोनों... को मारा जा रहा है या निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है।

इससे पहले असम के मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने कहा था कि असम सरकार इमाम के खिलाफ राज्य में कानून-व्यवस्था को भंग करने के 'मकसद' से की गई 'राजद्रोहपूर्ण' टिप्पणी के लिए मामला दर्ज करेगी। सरमा ने कहा, ‘‘असम सरकार ने इस राजद्रोहपूर्ण बयान को संज्ञान में लिया है और हम इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।’’ 

टॅग्स :असमकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया