लाइव न्यूज़ :

सीलबंद घर का ताला तोड़ने पर मनोज तिवारी पर मामला दर्ज, बोले- हम भी कराएंगे FIR

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 19, 2018 16:34 IST

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर सीलिंग के दौरान सील हुए एक घर का ताला तोड़ने का वीडियो आने के बाद उनके खिलाफ मंगलवार को दिल्ली में मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक मनोज तिवारी पर आईपीसी की धारा 188, 461 और 465 के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं। यह मामला डीएमसी ने दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार मनोज तिवारी ने दिल्ली में एक सीलबंद गैरआधिकारिक कॉलोनी के अंदर जाकर एक घर से डीएमसी के द्वारा सील बंद ताला तोड़ा था। यह घटना 16 सितंबर को चर्चा में आई थी। बाद में इसका वीडियो भी सामने आया था।

मामले की जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा है कि वह भी इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, 'लोगों की हालत खराब है। मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वह इन क्षत्रों में एक बार जाकर देखें। अगर सीलिंग गलत तरीके से हुई है तो हम भी इसका विरोध करते हैं। हम भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।'

 

इससे पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया था। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया था।

आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह (भाजपा) सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है। क्या वह समझती है कि लोग बेवकूफ हैं।’’ 

जबकि मनोज तिवारी ने भाषा से हुई बातचीत में कहा कि वह गोकुलपुर गये थे जहां लोगों ने उन्हें बताया कि 1000 के बीच केवल एक घर को निगम ने सील किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निगम की चुनिंदा नीति के विरुद्ध सील को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी मकान अवैध रूप से बनाये गये हैं लेकिन खास मकान को ही निगम ने कार्रवाई के लिए चुना।’’ 

उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय और उसकी निगरानी समिति से यह सुनिश्चित करने की अपील करना चाहते हैं कि सीलिंग अभियान के नाम पर चुनिंदा कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नगर निगम को भी नहीं बख्शूंगा, चाहे वहां भाजपा का ही शासन क्यों न हो।’’ 

सीलिंग के मुद्दे पर ‘न्याययुद्ध’ अभियान चला रही कांग्रेस ने सीलिंग अभियान से प्रभावित लोगों को बचाने में विफल रहने पर तिवारी समेत भाजपा सांसदों के इस्तीफे की मांग की थी। न्याययुद्ध के संयोजक पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गोकुलपुरी में नगर निगम द्वारा सील किये गये घर का रविवार को ताला तोड़कर तिवारी ने ड्रामा किया था।(सामाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं