लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, फंसे कर्ज में गिरावट से 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार

By भाषा | Updated: July 4, 2019 17:36 IST

बृहस्पतिवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2018-19 पेश की। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि पिछले वर्ष के बाद मौद्रिक नीति की दिशा में बदलाव देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देगैर - निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात में कमी और बैंक की ओर से कर्ज देने में तेजी से बैंकिंग प्रणाली के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।सरकारी बैंकों का सकल एनपीए अनुपात मार्च से दिसंबर , 2018 के बीच 11.5 प्रतिशत से घटकर 10.1 प्रतिशत पर आ गया। 

फंसे कर्ज में गिरावट की वजह से 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार आया है। हालांकि , पूंजी बाजार से जुटाई गई पूंजी में गिरावट और गैर - बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र के संकट के कारण पूंजी प्रवाह में रुकावट आई है।

बृहस्पतिवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2018-19 पेश की। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि पिछले वर्ष के बाद मौद्रिक नीति की दिशा में बदलाव देखने को मिला।

नीतिगत दर (रिजर्व बैंक की रपो दर) में पिछले साल 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और बाद में मुद्रास्फीति में नरमी , अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वैश्विक मौद्रिक परिदृश्य में नरमी की वजह से इस साल तीन बार की समीक्षा में कुल मिलना 0.75 प्रतिशत की कटौती की गई है।

सीतारमण ने कहा , " गैर - निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात में कमी और बैंक की ओर से कर्ज देने में तेजी से बैंकिंग प्रणाली के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। हालांकि , पूंजी बाजार से जुटाई गई राशि में कमी और गैर - बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के संकट ने अर्थव्यवस्था में पूंजी प्रवाह में रुकावट खड़ी की।"

उन्होंने कहा कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता के लिए तंत्र व्यवस्थित रूप से तैयार हो रहा है। इस व्यवस्था से बैंकों के फंसे कर्ज की वसूली में तेजी आई है और कारोबारी संस्कृति में सुधार हुआ है। हालांकि , सितंबर 2018 के बाद नकदी की स्थिति तंग बनी हुई है।

आर्थिक समीक्षा में नकदी की स्थिति (तरलता) के विषय में कहा गया है कि 2018-19 के अंतिम दो तिमाहियों व 2019-20 की पहली तिमाही में औसत नकदी स्थिति तंगी की ओर बढ़ी है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन में सुधार हुआ।

सरकारी बैंकों का सकल एनपीए अनुपात मार्च से दिसंबर , 2018 के बीच 11.5 प्रतिशत से घटकर 10.1 प्रतिशत पर आ गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन