लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: भारतमाला, सागरमाला और उड़ान जैसी योजनाएं से ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में अंतर कम हुआ

By भाषा | Updated: July 5, 2019 12:48 IST

चार सालों में गंगा में माल परिवहन में चार गुने की वृद्धि होगी। सीतारमण ने कहा कि भारतमाला , सागरमाला और उड़ान जैसी योजनाएं ग्रामीण - शहरी क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटने का काम कर रही हैं और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहला बजट पेश करते हुए कि बिजली क्षेत्र और संरचनात्मक सुधारों के लिए जल्द ही पैकेज पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतमाला परियोजना से राज्यों को रोडवेज विकसित करने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार कहा कि राष्ट्रीय गैस ग्रिड, जल ग्रिड , सूचना - मार्ग और हवाईअड्डों के लिए खाका तैयार किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए कि बिजली क्षेत्र और संरचनात्मक सुधारों के लिए जल्द ही पैकेज पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार सालों में गंगा में माल परिवहन में चार गुने की वृद्धि होगी। सीतारमण ने कहा कि भारतमाला , सागरमाला और उड़ान जैसी योजनाएं ग्रामीण - शहरी क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटने का काम कर रही हैं और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतमाला परियोजना से राज्यों को रोडवेज विकसित करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सूक्ष्म , लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बिलों का भुगतान करने के लिए भुगतान मंच का निर्माण करेगी। 

राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम का व्यापक पुनर्गठन करेगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम का वृहद पुनर्गठन किया जाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि इससे एक वांछित क्षमता के राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रिड का सृजन सुनिश्चित हो सकेगा।

अपने बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पहले ही एक अप्रैल को 10,000 करोड़ रुपये की फेम-दो योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत उचित प्रोत्साहनों और चार्जिंग ढांचा उपलब्ध कराकर बिजलीचालित वाहनों (ईवी) का चलन तेजी से बढ़ाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2019-20 के लिए एमएसएमई क्षेत्र को ब्याज सहायता के रूप में 350 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। 

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रमोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया