लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्र गर्ग ने संभाला बिजली सचिव का पदभार, विभाग बदले जाने पर खुश नहीं

By भाषा | Updated: July 26, 2019 13:55 IST

गर्ग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी। वित्त मंत्रालय और आर्थिक मामलों के विभाग में काफी कुछ सीखा। बिजली मंत्रालय में कल (शुक्रवार को) कार्यभार संभालूंगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा से 31 अक्टूबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये भी आवेदन किया।’

Open in App
ठळक मुद्देआश्चर्यजनक तरीके से बुधवार को जारी एक आदेश के तहत उन्हें बिजली सचिव बना दिया गया।आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में वह राजकोषीय नीति और आरबीआई संबंधित मामलों के प्रभारी थे।

वरिष्ठ नौकरशाह एवं पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शुक्रवार को नये बिजली सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। गर्ग वित्त मंत्रालय के सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।

उन्हें बुधवार को बिजली मंत्रालय में भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन देने की घोषणा की। गर्ग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी। वित्त मंत्रालय और आर्थिक मामलों के विभाग में काफी कुछ सीखा। बिजली मंत्रालय में कल (शुक्रवार को) कार्यभार संभालूंगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा से 31 अक्टूबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये भी आवेदन किया।’’

गर्ग शुक्रवार को मीडिया से भी संवाद करने वाले हैं। वह आर्थिक मामलों के विभाग के प्रभारी रहे और उन्हें वित्त सचिव नामित किया गया था।

हालांकि, आश्चर्यजनक तरीके से बुधवार को जारी एक आदेश के तहत उन्हें बिजली सचिव बना दिया गया। आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में वह राजकोषीय नीति और आरबीआई संबंधित मामलों के प्रभारी थे। केंद्रीय बजट तैयार करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी गर्ग 2014 में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक बनने के बाद चर्चा में आये। वह 2017 तक वहां रहे। उसके बाद उन्हें जून, 2017 में आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव बनाया गया। 

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया