लाइव न्यूज़ :

मुंबई और ठाणे के बीच बनेगी फिल्म सिटी, महाराष्ट्र सरकार बना रही योजना

By भाषा | Updated: November 7, 2022 11:03 IST

प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक 'एका लग्नची गोश्त' के 12,500वें शो के अवसर पर सम्मानित करने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजिक किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी की योजना पर काम किया जाएगाः एकनाथ शिंदेठाणे राज्य की राजधानी से 23 किलोमीटर दूर स्थित है।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने के मकसद से मुंबई और ठाणे शहरों के बीच एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम करेगी। प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक 'एका लग्नची गोश्त' के 12,500वें शो के अवसर पर सम्मानित करने के वास्ते रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठी रंगमंच और सिनेमा का समर्थन करेगी।

मुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी की योजना पर काम किया जाएगा

महाराष्ट्र सीएम ने इस दौरान कहा कि ''ठाणे में भी बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इसलिए मुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी की योजना पर काम किया जाएगा।'' गौरतलब है कि ठाणे राज्य की राजधानी से 23 किलोमीटर दूर स्थित है।

अभिनेता प्रशांत दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए केंद्र को सिफारिश भेजी गई है

शिंदे ने यह भी कहा कि नाटक सभागारों की स्थिति की समीक्षा और निरीक्षण करने और उन्हें सुधारने के मकसद से आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए केंद्र को सिफारिश भेजी गई है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी