लाइव न्यूज़ :

छह फरवरी : कई बड़ी हस्तियों के नाम से जुड़ा दिन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 10:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 फरवरी :भाषा: साल के दूसरे महीने का छठा दिन ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार साल का 37वां दिन है। बाकी तमाम दिनों की तरह यह दिन भी इतिहास में कई अच्छी बुरी घटनाओं का साक्षी रहा है। यही वह दिन है जब एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला, और 1971 में इनसान ने चांद पर गोल्फ खेलने का आनंद लिया।

छह फरवरी को विश्व में कई महान विभूतियों ने जन्म लिया। सीमांत गांधी के नाम से पुकारे गए खान अब्दुल गफ्फार खां का जन्म 1890 में 6 फरवरी को हुआ, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत में खासे लोकप्रिय रहे रोनाल्ड रेगन का जन्म भी 1911 में छह फरवरी के दिन हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में छह फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1890 : महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।

1911 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रेगन अपने शानदार व्यक्तित्व और अंदाज के कारण दुनिया भर में खासे लोकप्रिय रहे। वह इस पद पर पहुंचने वाले एकमात्र फिल्म अभिनेता थे।

1931 : मोतीलाल नेहरू का निधन।

1952 : एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटिश के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था।

1958 : म्यूनिख में एक हवाई हादसे में 21 लोग मारे गए। इनमें मानचेस्टर युनाइटिड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे।

1959 : श्रीमती अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।

1971 : अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ क्लब से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

1993 : अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश की एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।

2001 : इसराइल में दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी के एरियल शेरॉन ने चुनाव में जीत हासिल की। शेरॉन एक निडर सैनिक और कुशल राजनीतिज्ञ माने जाते थे और साल 1982 के लेबनान हमले में उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत