Fazilnagar seat Result: फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य 2300 वोटों से पीछे, भाजपा छोड़कर सपा में हुए थे शामिल, बीजेपी के सुरेंद्र कुमार आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 10:35 AM2022-03-10T10:35:34+5:302022-03-10T10:36:48+5:30

Fazilnagar seat Result: सपा में शामिल हुए पांच बार के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी ने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

Fazilnagar seat Result Swami Prasad Maurya behind 2300 vote left BJP and join SP, Surendra Kumar of BJP ahead | Fazilnagar seat Result: फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य 2300 वोटों से पीछे, भाजपा छोड़कर सपा में हुए थे शामिल, बीजेपी के सुरेंद्र कुमार आगे

भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा आगे चल रहे हैं। 

Highlightsपूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का डर सीट बदलने का कारण है।वर्तमान में वह कुशीनगर जिले के पडरौना से विधायक हैं।

Fazilnagar seat Result: भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में मंत्री रहे और समाजवादी पार्टी में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से 2300 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा आगे चल रहे हैं। 

सपा में शामिल हुए पांच बार के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी ने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वर्तमान में वह कुशीनगर जिले के पडरौना से विधायक हैं। मौर्य से जब पडरौना के स्थान पर फाजिलनगर से चुनाव लड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, "सीट का फैसला पार्टी अध्यक्ष ने समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया है।" यह पूछे जाने पर कि क्या हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का डर सीट बदलने का कारण है।

मौर्य ने कहा, "बिल्कुल नहीं और वह (आरपीएन सिंह) कौन सा चुनाव लड़ेंगे? वैसे भी वह चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और अगर वह चुनाव लड़ने का फैसला भी करते हैं तो भी हमारे द्वारा खड़ा किया गया उम्मीदवार उन्हें हरा देगा।" 

Web Title: Fazilnagar seat Result Swami Prasad Maurya behind 2300 vote left BJP and join SP, Surendra Kumar of BJP ahead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे