लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नौका पलटी, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2020 11:16 IST

तेज आंधी-तूफान के चलते यमुना नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहपुर जिले में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण यमुना नदी में एक नौका पलट गई नौका में सवार दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई

बांदा: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण यमुना नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि किशनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामजीत सोनकर (52) और सिपाही शशिकांत (25) तथा निर्मल यादव लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए नाविक रवि (27) के साथ नौका से गश्त पर निकले थे और बांदा की सीमा से लौटते समय शनिवार शाम साढ़े छह बजे तेजी आंधी की वजह से लखनपुर-जोरावर गांव के पास उनकी नौका यमुना नदी में पलट गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में डूबे तीनों लोगों के शव एनडीआरएफ के दल ने करीब बारह घंटे की खोजबीन के बाद रविवार सुबह नौ बजे के आसपास बरामद कर लिए। नाव पर सवार रहा एक अन्य सिपाही निर्मल यादव पानी में तैर कर बाहर निकल आया था। कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं