लाइव न्यूज़ :

कश्मीर समस्या तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करेंगे, बोले- फारूक अब्दुल्ला- हमें गांधी के सपनों के भारत में लौटना होगा..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 08:13 IST

दिल्ली में रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत की किताब ‘अ लाइफ इन द शैडोज : अ मेमॉयर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान 85 वर्षीय अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी की। दुलत 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। नेकां प्रमुख ने कहा, “भारत एक अनोखा देश है और यह इसलिए है, क्योंकि हम सब मिलकर सोचते हैं... हमें गांधी के सपनों के भारत में लौटना होगा...

Open in App
ठळक मुद्देजब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक भारत तरक्की नहीं कर पाएगाः फारुक अब्दुल्लानेकां नेता ने कहा कि आतंकवाद तब तक बना रहेगा, जब तक हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करते।

नयी दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर समस्या तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक ‘हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करते’ और दशकों से चली आ रही इस समस्या का वास्तविक समाधान नहीं ढूंढते। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक भारत तरक्की नहीं कर पाएगा और मजबूत नहीं बन पाएगा।

दिल्ली में रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत की किताब ‘अ लाइफ इन द शैडोज : अ मेमॉयर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान 85 वर्षीय अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी की। दुलत 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। नेकां प्रमुख ने कहा, “भारत एक अनोखा देश है और यह इसलिए है, क्योंकि हम सब मिलकर सोचते हैं... हमें गांधी के सपनों के भारत में लौटना होगा... अगर देश को प्रगति करनी है तो विभाजन को समाप्त करना होगा। जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, देश कभी मजबूत नहीं बनेगा।”

उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, “कश्मीर की समस्या खत्म नहीं होगी... और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आतंकवाद तब तक बना रहेगा, जब तक हम अपने पड़ोसी से बात नहीं करते और इस समस्या का वास्तविक समाधान नहीं निकालते।” 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव