लाइव न्यूज़ :

आज 'विजय दिवस' के साथ किसानों की घर वापसी, दिल्ली बॉर्डर से घर लौट रहे हैं किसान

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 09:51 IST

किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह 8 बजे क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में, हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे और उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। लोगों ने खाली करना भी शुरू कर दिया है, इसमें 4-5 दिन लगेंगे। मैं 15 दिसंबर को निकलूंगा।

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिसंबर को घर लौटेंगे किसान नेता राकेश टिकैतपंजाब सरकार करेगी घर लौट रहे किसानों का स्वागत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में करीब एक साल से चल रहा किसान आंदोलन खत्म हो चुका है। आज विजय दिवस के साथ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की घर वापसी होने लगी है। किसान आंदोलन की मांगें पूरी होने पर किसान संगठनों ने आंदोलन को स्थगित किया है। आंदोलन खत्म करने के ऐलान के साथ किसानों ने घर वापसी के लिए 11 और 12 दिसंबर की तारीख तय की थी।

किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह 8 बजे क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में, हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे और उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। लोगों ने खाली करना भी शुरू कर दिया है, इसमें 4-5 दिन लगेंगे। मैं 15 दिसंबर को निकलूंगा।

वहीं आंदोलन के स्थगित होने के बाद, किसानों के द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। डीजे की धुन में किसान नाच रहे हैं, मिठाइंया भी बांटी जा रही हैं और टैंटों को हटाया जा रहा है। कानून वापसी की मांग को मनवाकर किसान घर लौटे रहे हैं। इस बीच किसानों ने आज पूरे देश में विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। 

वहीं दिल्ली की सीमाओं से लौटने वाले किसानों का पंजाब सरकार ने स्वागत करने का निर्णय किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ये केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों की जीत है। राज्य सरकार अपनी माटी के बेटों का स्वागत करेगी।

एक साल से आंदोलन पर डटे रहे पंजाब के किसान दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से किसान अंबाला तक साथ जाएंगे और फिर अपने-अपने जिले के लिए जाएंगे, लेकिन जिनके घर दूर हैं,  वो फतेहपुर साहिब में आज की रात विश्राम करेंगे। जबकि टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान पटियाला के रास्ते पंजाब पहुंचेंगे। वहीं 13 दिसंबर को किसान अमृतसर में श्री दरबार साहब में मत्था टेकेंगे। 

15 दिसंबर तक पंजाब-हरियाणा में जगह-जगह चल रहे प्रदर्शनों को खत्म कर लिया जाएगा। किसानों के द्वारा पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली की सड़कों को पूरी तरह खाली कर देगी। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग भी हट जाएगी और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां सरपट दौड़ने लगेगी।

टॅग्स :किसान आंदोलनराकेश टिकैतRakesh Tikait
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतBKU leader Rakesh Tikait: राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की, पगड़ी गिरी?, मुजफ्फरनगर में निकाली गई आक्रोश रैली, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो