लाइव न्यूज़ :

सरकार ने संसद में कहा- आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजे का सवाल पैदा नहीं होता

By विशाल कुमार | Updated: December 1, 2021 11:46 IST

बीते 19 नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सोमवार को शीत सत्र के पहले दिन सरकार ने बिना किसी चर्चा के तीनों कानूनों को वापस लेने का विधेयक संसद के दोनों से भारी हंगामें के बीच पास करा लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने संसद में कहा है कि आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है।आंकड़ा नहीं होने के कारण उनके लिए आर्थिक सहायता देने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मरने वाले किसानों को संसद में श्रद्धांजलि देने और उनके लिए मुआवजा घोषित करने की विपक्ष की मांग के बीच सरकार ने संसद में कहा है कि आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है इसलिए उनके लिए आर्थिक सहायता देने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

बता दें कि, बीते 19 नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सोमवार को शीत सत्र के पहले दिन सरकार ने बिना किसी चर्चा के तीनों कानूनों को वापस लेने का विधेयक संसद के दोनों सदनों से भारी हंगामें के बीच पास करा लिया।

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने आज संसद को एक लिखित उत्तर में बताया कि सरकार के पास पिछले एक साल में तीन विवादास्पद कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विपक्ष ने पूछा था कि क्या सरकार के किसानों की मौत का आंकड़ा है और क्या वह प्रभावित परिवार कों आर्थिक सहायता मुहैया कराने पर विचार कर रही है.

इस पर तोमर ने लोकसभा में कहा कि  कृषि मंत्रालय के पास इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं है और इसलिए यह सवाल ही नहीं उठता.

विपक्ष और किसान संगठनों का कहना है कि एक साल तक चले आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है. कांग्रेस ने सरकार मृतक किसानों के लिए संसद में शोक प्रस्ताव लाने का अनुरोध भी किया था.

प्रश्नकाल के दौरान ही कांग्रेस और डीएमके के सांसदों ने लोकसभा से वाकआउट कर दिया.

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीमोदी सरकारसंसदFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया