लाइव न्यूज़ :

किसान समूह ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, कुछ देर बाद फिर बहाल

By भाषा | Updated: January 14, 2021 01:12 IST

Open in App

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 13 जनवरी यहां बस्सी पठाना में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग के दौरान किसानों का एक समूह वहां जमा हो गया और कलाकारों से समर्थन की मांग की।

कपूर आनंद एल राय के ‘कलर येलो प्रोडक्शन’ के तहत बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता कर रहे हैं।

बस्सी पठाना के डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और करीब 20-30 किसान ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन के लिए फिल्म की सेट पर पहुंच गए। 11 जनवरी को फिल्म की शूटिंग करीब दो-तीन घंटों के लिए रूकी रही। हालांकि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था और किसान कलाकारों से समर्थन का आश्वासन चाहते थे और जब कलाकारों ने ऐसा किया तो फिल्म की शूटिंग फिर शुरू हो गई।

कपूर ने इंस्टाग्राम पर किसानों के समर्थन में ‘स्टोरी’ साझा की। इंस्टाग्राम पर स्टोरी वाला पोस्ट 24 घंटे के बाद हट जाता है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा था कि किसान देश का दिल हैं और वह उनके योगदान को समझती और जानती हैं तथा वही देश का पेट भरने में अहम भूमिका अदा करते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकलेगा, जिससे किसानों का भला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत