लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: फोरेंसिक टीम गाजीपुर बॉर्डर पहुंची

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी किसानों की ट्रैक्टर परेड के हिंसक हो जाने के तीन दिन बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हिंसा में 394 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे । ट्रैक्टर परेड के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी ।

उन्होंने बताया कि टीम गाजीपुर बॉर्डर पर फोरेंसिक सबूत एकत्र कर रही है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया और गणतंत्र दिवस की हिंसा के पीछे "साजिश" की जांच करने की घोषणा की।

पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 33 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा कि 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिनमें अधिकतर किसान नेता शामिल हैं।

टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल को भी इन जगहों पर तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा