लाइव न्यूज़ :

कई देशों की यात्रा करने वाले केरल के मशहूर चाय विक्रेता का निधन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:29 IST

Open in App

कोच्चि, 19 नवंबर कई देशों की यात्रा करने वाले कोच्चि के मशहूर चाय विक्रेता आर विजयन का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

कोच्चि में चाय की एक मामूली सी दुकान ‘श्री बालाजी कॉफी हाउस’ के मालिक विजयन और उनकी पत्नी मोहना अपनी कमाई से विश्व भ्रमण के लिए काफी मशहूर हुए। यह दंपति हाल में रूस की यात्रा से लौटा था।

दंपति ने चाय की दुकान से होने वाली कमाई से रोजाना 300 रुपये बचाकर 2007 में इजराइल की यात्रा की थी। देश के बाहर उनकी यह पहली यात्रा थी। पिछले 14 सालों में इस दंपति ने 26 देशों की यात्रा की। यात्राओं के लिए वे छोटे-छोटे कर्ज भी लेते थे।

दुनिया भर में यात्रा करने वाले इस दंपति की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें उद्योगपति आनंद महिंद्रा जैसे प्रायोजक मिलने लगे, जिन्होंने 2019 में उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को प्रायोजित किया।

दंपति की रूस की अंतिम यात्रा 21 अक्टूबर को हुई थी और वे 28 अक्टूबर को लौटे थे। जाने-माने लेखक एन एस माधवन ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया के कई देशों की यात्राएं करने वाले एर्नाकुलम के चाय-विक्रेता विजयन का निधन। वह अभी रूस से लौटे थे, जहां पुतिन से उनके मिलने की इच्छा थी।’’ विजयन के परिवार में पत्नी, दो बेटियां शशिकला, उषा और तीन नाती-नातिन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत