लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री शैवाल गुप्ता का निधन

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:52 IST

Open in App

पटना, 28 जनवरी प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक शैवाल गुप्ता का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि वह 67 वर्ष के थे । उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं । वह आद्री नामक संस्था के सदस्य सचिव भी थे ।

उन्होंने बताया कि शैवाल कुछ समय से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी तबीयत अधिक बिगडने पर इस महीने की शुरुआत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शैवाल के निधन पर शोक जताया है । उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शैवाल गुप्ता ने बिहार ही नहीं देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि शैवाल ने बिहार में वित्त आयोग के सदस्य थे इसके साथ ही कई संस्थाओं को उन्होंने अपने अनुभवों का लाभ पहुंचाया था। बिहार के कई आर्थिक सुधारों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाने जाते थे ओर उनके निधन से आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत शैवाल गुप्ता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शैवाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति करते हुए कहा है कि उनके निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग