लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आत्महत्या करनेवाले पुलिसकर्मी के परिवार ने वरिष्ठों पर उसे परेशान करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून यहां एक पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय एक उप निरीक्षक के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है।

मृतक राहुल सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ताल्लुक रखते थे। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते थे और पांडव नगर पुलिस थाने में तैनात थे। उनके ससुर बिरी सिंह चौधरी ने बताया कि सिंह की शादी नौ दिसंबर, 2020 को आगरा में हुई थी।

चौधरी ने कहा, ‘‘ सिंह हमेशा यह शिकायत करते थे कि वह काम के बोझ तले दबे हैं और वरिष्ठों का काफी दबाव है। उन्हें कोई छुट्टी भी नहीं मिल रही थी। मेरी बेटी ने मुझे बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से काफी परेशान चल रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को पुलिस उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत भी दी है और जांच की मांग की है।’’

शुक्रवार को सिंह ने पांडव नगर पुलिस थाने की छत पर सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने सिंह के परिवार की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा