लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 'कोरोना से बचाने आई हैं देवपरियां', अफवाह फैली और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते देखने पहुंचे लोग

By अभिषेक पारीक | Updated: June 3, 2021 15:45 IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अचानक किसी ने अफवाह फैला दी कि कोरोना वायरस से बचाने के लिए दो परियां आई हैं। बस फिर क्या था सैंकड़ों की संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। इस दौरान न किसी ने मास्क की फिक्र की और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के चाटूखेड़ा में अफवाह फैली कि कोरोना से बचाने आई हैं देवपरियां। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोग उन्हें देखने पहुंच गए।पुलिस ने लोगों को हटाया और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार वैक्सीनेशन बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग रखें।

जिससे कोविड-19 महामारी से बचाव हो सके। कोरोना काल में हर कोई चाहता है कि इस महामारी से बचाव का कोई एक पुख्ता तरीका मिल जाए। आम लोग कोरोना महामारी से इस कदर तंग आ चुके हैं कि जो भी उन्हें इस महामारी से बचाने की बात कहता है वे उस पर तुरंत यकीन कर लेते हैं।

कई बार ऐसी अफवाहें सामने आती रहती हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अचानक किसी ने अफवाह फैला दी कि कोरोना वायरस से बचाने के लिए दो परियां आई हैं। बस फिर क्या था सैंकड़ों की संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। इस दौरान न किसी ने मास्क की फिक्र की और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया गया। 

राजगढ़ के चाटूखेड़ा गांव में लोगों को बताया गया कि दो महिलाओं के शरीर में देवपरियां आई हैं। यदि देवपरियां अपने हाथों से किसी पर पानी छिड़क देंगी तो उस शख्स को कभी भी कोरोना नहीं होगा। लोगों ने यह बात सच मान ली और इसके बाद तो मानो हर कोई उस ओर उमड़ पड़ा। लोग सारे काम छोड़कर अपने घरों से बाहर निकल आए। 

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

इन परियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। आलम ये था कि लोगों को फिर न मास्क की चिंता रही और न ही किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र की। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। 

पुलिस ने हटाई भीड़

लोगों के बड़े संख्या में जमावड़े की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को वहां से जाने के लिए। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशअजब गजबकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच