लाइव न्यूज़ :

सीएम ठाकरे पर बरसे फड़नवीस, कहा- शहीदों का अपमान, शिवसेना कितना नीचे गिर सकती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 20:03 IST

फड़नवीस ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव जी ठाकरे द्वारा जामिया विश्वविद्यालय की घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा बताना उन सभी शहीदों के लिए बहुत बड़ा अपमान है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने यहां विधानभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से ‘‘भय का माहौल’’ बनाया जा रहा है।पुलिस ने परिसर में जबरदस्ती घुसकर छात्रों पर गोलियां चलाईं, वह जलियांवाला बाग नरसंहार के जैसा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से किये जाने को सभी शहीदों के लिए बड़ा अपमान करार दिया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता फड़नवीस ने यह भी कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को प्रोत्साहित करके शिवसेना ने यह दिखाया है कि वह ‘‘निजी लालच’’ के लिए कितना नीचे गिर सकती है। इससे पहले दिन में, ठाकरे ने यहां विधानभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से ‘‘भय का माहौल’’ बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज में जानबूझकर अशांति का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है। जिस तरह से पुलिस ने परिसर में जबरदस्ती घुसकर छात्रों पर गोलियां चलाईं, वह जलियांवाला बाग नरसंहार के जैसा है।’’ इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फड़नवीस ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव जी ठाकरे द्वारा जामिया विश्वविद्यालय की घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा बताना उन सभी शहीदों के लिए बहुत बड़ा अपमान है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है