लाइव न्यूज़ :

उज्जैन की क्षिप्रा नदी में धमाके के बाद उठी आग की लपटें, दशहत, अमावस्या स्नान पर लगी रोक

By बृजेश परमार | Updated: March 8, 2021 09:23 IST

क्षिप्रा नदी में पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही विस्फोट की घटनाओं को लेकर लोग दशहत में है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि ऐसा भूगर्भीय हलचल के कारण हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्षिप्रा नदी में शनि मंदिर के सामने वाले हिस्से में त्रिवेणी बैराज के पास पानी में धमाकों से दहशतपिछले एक हफ्ते में चार से पांच बार ऐसे धमाके देखे गए हैं, इसके बाद पुलिस को भी इस क्षेत्र में तैनात कर दिया गया हैआम लोगों के आने पर मनाही, अमावस्या स्नान पर नदी के इस हिस्से में लगा दी गई है रोक

उज्जैन: क्षिप्रा नदी में शनि मंदिर के सामने वाले हिस्से में त्रिवेणी बैराज के पास पानी में भूगर्भीय विस्फोट को लेकर लोग दहशत में हैं। धमाके के बाद नदी से आग की लपटें निकलने लगी। धमाके की वजह भूगर्भीय हलचल को बताया जा रहा है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि कोई केमिकल या गैस शायद नदी के भीतर डिपॉजिट हो गए हों, जिससे ऐसा विस्फोट हो रहा है। 

इस बीच विक्रम विश्वविद्यालय के जियोलाजिकल विभाग के प्रोफेसरों ने अधिकारियों के साथ स्थल अवलोकन किया है। जिला प्रशासन ने जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया एवं ओएनजीसी को इस संबंध में पत्र भेजकर घटना से अवगत करवाया है।

इंदौर रोड पर मोतीनगर के पास त्रिवेणी श्‍मशान और घाट के पास क्षिप्रा नदी में विस्फोट,आग और धुंआ निकलने की घटना पिछले एक सप्ताह के दरमियान 4-5 बार दर्ज की गई है। 

इसकी पहली सूचना चौकीदार एवं ग्रामीणों ने त्रिवेणी बैराज पीएचई के उपयंत्री संतोष दायमा को दी थी। शुक्रवार को दायमा अपने कर्मचारियों के साथ स्वंय दोपहर के समय वहां उपस्थित थे। इसी दौरान उनके सामने एक के बाद एक कर नदी में 3 से 4 विस्फोट हुए, आग निकली और सभी ने इसे देखा।

अमावस्या स्नाना पर लगाई गई रोक

क्षिप्रा नदी में हो रही इस घटना के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने भी स्थल का अवलोकन करते हुए मोतीनगर क्षेत्र के त्रिवेणी घाट पर 13 मार्च को शनिश्चरीय अमावस्या स्नान के लिए प्रतिबंधित किया है। 

अमावस्या का स्नान शनि घाट पर ही किया जाएगा। साथ ही यहां पुलिस भी लगाई गई है ताकि इस क्षेत्र में दूसरे लोग प्रवेश नहीं कर सकें। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार पिछले 3-4 दिनों में कई बार नदी में विस्फोट की घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी थी।

इसका वीडियो भी ग्रामीणों एवं पीएचई के कर्मचारियों ने बनाया है। जानकारी मिलने पर स्थानीय जियोलॉजिकल के जानकार लोगों को वहां ले जाया गया था। आशंका जताई गई है कि यह भूगर्भीय हलचल हो सकती है।

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं