लाइव न्यूज़ :

Exit Poll के नतीजे देख सकपकाए बीजेपी प्रवक्ता, बोले- ट्रेंड बदल देने का नाम ही है अमित शाह!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 8, 2018 08:19 IST

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं। उससे पहले आए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बढ़त

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इनमें से कई एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है। इन तीनों राज्यों के ट्रेंड में कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है। ट्रेंड देखने के बाद एक टीवी डिबेट में बैठे बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन नरम पड़ गए। उन्होंने सकपकाते हुए कहा कि ट्रेंड बदलने का नाम ही अमित शाह है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं।

टीवी एंकर ने जब बीजेपी प्रवक्ता से पूछा कि तीनों राज्यों में आपकी सरकार गिरती दिखाई दे रही है। इसके जवाब में शहनवाज बोले, ' एग्जिट पोल का सम्मान रखते हुए कह रहा हूं। हमारे पास जो रिपोर्ट है उसमें हमारे कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल से अलग नतीजे दिए हैं। ट्रेंड को बदल देना, धारा को विपरीत धारा में मोड़ देना ही अमित शाह।'

उन्होंने कहा, 'मैं अहंकार में नहीं बोल रहा। ये कांग्रेस का जेवर है। अहंकार बीजेपी से 36 कोस दूर है। जनता पर भरोसा है। रिजल्ट हमारा भरोसा है। एग्जिट पोल कभी भी पूरी तरह प्रमाणित नहीं होता।'

यह भी पढ़ेंः- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर Exit Polls के आंकड़े जारी, जानिए कहां बनेगी किस पार्टी की सरकार?

इसी प्रकार एक अन्य टीवी डिबेट में बीजेपी के आक्रामक प्रवक्ता संबित पात्रा भी नरम पड़ गए। अक्सर टीवी डिबेट में अपने तर्कों से विपक्षी पार्टियों के प्रवक्ताओं को चुप कराने वाले संबित पात्रा आज एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बहुत ही शांत दिखे। उनके इस भाव-भंगिमा पर आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप ने उन पर तंज कसा और कहा कि आज पहली बार संबित पात्रा विनम्र दिख रहे हैं और शांत भाव से बैठे हुए हैं।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है