यूपी: CM योगी का अयोध्या के मंदिरों को गृहकर और जलकर से मुक्त करने का आदेश, कहा- टोकन मनी पर विचार करे नगर निगम

By विशाल कुमार | Published: April 2, 2022 07:08 AM2022-04-02T07:08:38+5:302022-04-02T07:12:39+5:30

दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या के अपने पहले दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राम मंदिर स्थल का दौरा किया और निर्माण प्रगति की समीक्षा की।

exempt-ayodhya-temples-from-water-and-house-tax-take-token-money-instead-yogi-adityanath | यूपी: CM योगी का अयोध्या के मंदिरों को गृहकर और जलकर से मुक्त करने का आदेश, कहा- टोकन मनी पर विचार करे नगर निगम

यूपी: CM योगी का अयोध्या के मंदिरों को गृहकर और जलकर से मुक्त करने का आदेश, कहा- टोकन मनी पर विचार करे नगर निगम

Highlightsउन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में योजना बनाकर नगर विकास विभाग को सौंपने को कहा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने का भी आदेश दिया।अयोध्या को एक आदर्श शहर में बदलने के लिए एक स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

लखनऊ: दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या के अपने पहले दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राम मंदिर स्थल का दौरा किया और निर्माण प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम को मठों, मंदिरों और धर्मशालाओं से वाणिज्यिक दरों पर घर और पानी के करों के संग्रह को रोकने और इसके बजाय कुछ टोकन मनी चार्ज करने का विकल्प तलाशने का भी निर्देश दिया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मठ, मंदिर, धर्मशालाओं के साथ-साथ धार्मिक कार्यों से जुड़ी संस्थाओं से व्यावसायिक दरों पर गृहकर और जलकर वसूलने की जगह सांकेतिक पैसा वसूलने पर विचार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में योजना बनाकर नगर विकास विभाग को सौंपने को कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने और अयोध्या को एक आदर्श शहर में बदलने के लिए एक स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

अपनी समीक्षा बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अयोध्या में रामनवमी के भव्य समारोह आयोजित करने का भी निर्देश दिया, जो 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर और राम लला में पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया।

सीएम के साथ पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि शिलान्यास का करीब 10 से 15 फीसदी काम पूरा हो चुका है. राय ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हमें उम्मीद है कि संरचना का शिलान्यास कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा।

राय ने कहा कि ट्रस्ट रामनवमी के दौरान अयोध्या आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को राम जन्मोत्सव प्रसाद वितरित करने की योजना बना रहा है।

Web Title: exempt-ayodhya-temples-from-water-and-house-tax-take-token-money-instead-yogi-adityanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे