लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे PM मोदी, बड़े फैसले की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 15:57 IST

ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में सभी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्य न्यायाधीश हिस्सा ले रहे हो.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार चाहती है कि न्यायिक क्षेत्र में जिला व सत्र के स्तर पर न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाया जाए.मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में न्यायिक सेवाओं में नियुक्तियों पर त्वरित कोई बड़ा फैसला हो सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में देश के मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के साथ बैठक करेंगे.

बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है.

ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में सभी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्य न्यायाधीश हिस्सा ले रहे हो. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य मकसद निचले स्तर पर न्यायिक सेवाओं को आम जनता के लिए सुलभ करने की दिशा में तेजी से बढ़ना है.

सरकार चाहती है कि न्यायिक क्षेत्र में जिला व सत्र के स्तर पर न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाया जाए. वहां पर तकनीक के उपयोग को भी तेजी से अंजाम देने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है.

मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में न्यायिक सेवाओं में नियुक्तियों पर त्वरित कोई बड़ा फैसला हो सकता है क्योंकि न्यायिक सेवा में निचले स्तर पर न्यायाधीशों और कर्मचारियों की भर्ती का दायित्व राज्य सरकार के पास है.

अधिकारी ने कहा कि सरकार के पास इतने संसाधन नहीं है कि वह सभी नियुक्तियां एकसाथ कर पाए. ऐसे में यह मंच एक बड़ा जरिया बन सकता है.

कुछ अधिकारियों का मानना है कि इस मंच का उपयोग न्यायाधीशों के भर्ती नियमन, आईएएस और आईपीएस की तर्ज पर न्यायिक सेवा के लिए देशव्यापी राष्ट्रीय सेवा बनाने जैसे बड़े मकसद के लिए भी हो सकता है.

निचले स्तर पर जजों की भर्ती पर जोर केंद्र सरकार लंबे समय से राज्यों को कहती रही है कि वह निचले स्तर पर न्यायिक सेवा के लिए एक राष्ट्रीय सेवा बनाए. उसके आधार पर जिला, सत्र न्यायालयों में न्यायाधीशों की भर्ती की जाए.

कई राज्यों ने इसको लेकर अलग मत भी जाहिर किया था. लेकिन, केंद्र का मत है कि इससे निचले स्तर पर न्यायिक सेवा में न्यायाधीशों की कमी को पूरा किया जा सकता है.

टॅग्स :मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन