लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बोले रॉ के पूर्व प्रमुख, पुलवामा आतंकवादी हमला किसी एक शख्स का काम नहीं, सुरक्षा में हुई चूक

By भाषा | Updated: February 18, 2019 09:09 IST

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App

रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ आतंकवादी हमला किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समूह का काम है। सूद ने घटना के लिए सुरक्षा में खामियों को भी जिम्मेदार ठहराया। सूद ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विदेशी खुफिया (गतिविधियां)’ पर एक संगोष्ठी के संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘पुलवामा की पूरी घटना को किसी एक व्यक्ति ने अंजाम नहीं दिया....इसके पीछे पूरी टीम लगी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार की घटना सुरक्षा में कहीं किसी प्रकार की खामी के बिना नहीं होती....उन्हें (सीआरपीएफ) वाहनों की आवाजाही के बारे में जनकारी थी। इसे अंजाम देने के पीछे लोगों का समूह रहा होगा।’’ भारत को इस पर क्या जवाब देना चाहिए,यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘यह कोई बॉक्सिंग मैंच नहीं है...मुक्के के बदले मुक्का नहीं चलेगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि समय और स्थान का चुनाव सुरक्षा बल करेंगे।चीन के अडंगे के कारण जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित कराने में भारत के समक्ष आ रही अड़चनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘चीन पाकिस्तान के अनुरोध पर ऐसा कर रहा है...जब मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित करने की बात आती है तो संयुक्त राष्ट्र में केवल चीन ही उनकी रक्षा करता है।’’ रॉ के पूर्व प्रमुख ने दावा किया कि चीन ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि उसे आशंका है कि शिंजियांग प्रांत के इस्लामिक संगठन पाकिस्तान के आतंकवादियों से संपर्क कर सकते हैं।खुफिया सेवा से 31 वर्ष तक जुड़े रहे सूद ने कहा,‘‘यह एक दूसरे को फायदा पहुंचाने जैसा है। चीन पाकिस्तान के लिए यह करेगा...पाकिस्तान यह सुनिश्चित करेगा कि उसके आतंकवादी उनके लिए शिंजियांग में मुश्किले नहीं खड़ा करें।’’  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं