लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सीएम का दावा, अगवा किए गए तिवारी दंपति को मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

By भाषा | Updated: December 7, 2019 05:45 IST

भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विजय तिवारी के भाई पवन तिवारी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने कहा है कि समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए रायपुर निवासी तिवारी दम्पत्ति को मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे अपहरणकर्ताओं ने जहाज के 19 लोगों को बंधक बनाया है लेकिन जहाज को छोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए रायपुर निवासी तिवारी दम्पत्ति को मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए भनपुरी, रायपुर के तिवारी दम्पत्ति की सुरक्षा और उन्हें मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बघेल ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विजय तिवारी के भाई पवन तिवारी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उनके लिए जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी उनसे मुलाकात की है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज रायपुर जिले के कलेक्टर एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ एच. शेख ने रायपुर निवासी और जहाज के चीफ मैक्निकल इंजीनियर विजय तिवारी के भनपुरी स्थित घर पहुंचकर उनके छोटे भाई पवन तिवारी तथा दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी पहुंचकर विजय तिवारी की पत्नि अंजु तिवारी के भाई एसपी उपाध्याय से मुलाकात की।

उन्होंने नाइजीरिया के बोन्नी आफशोर टर्मिनल के पास से एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी के जहाज में सवार 19 लोगों को अगवा किये की घटना पर संवेदना व्यक्त किया और कहा कि शासन-प्रशासन उनके परिवार के इस कठिन समय में उनके साथ है और राज्य शासन द्वारा जो भी सहयोग या मदद की जरूरत होगी वह किया जाएगा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बातचीत करते हुए तिवारी दंपत्ति के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मुम्बई के अंधेरी स्थित कंपनी के माध्यम से मिली है। अपहरणकर्ताओं ने जहाज के 19 लोगों को बंधक बनाया है लेकिन जहाज को छोड़ दिया है।

टॅग्स :भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBI कोर्ट ने 2017 के छत्तीसगढ़ सेक्स CD मामले में भूपेश बघेल को बरी करने का फैसला पलटा

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतBhupesh Baghel ED Action: 5 दिन की हिरासत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य, धन शोधन मामले में अरेस्ट

भारतछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट?, शराब ‘घोटाले’ से जुड़े धनशोधन मामले ईडी एक्शन, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग