लाइव न्यूज़ :

एक तो प्राकृतिक आपदा ऊपर से हवाई किराया में मनमानी बढ़ोतरी, संसद में सांसदों का हंगामा

By भाषा | Updated: June 27, 2019 14:10 IST

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा ने सवाल किया कि हरियाणा में जाट आंदोलन के समय दिल्ली-चंडीगढ़ हवाई मार्ग का किराया 90 हजार रुपये तक कर दिया गया था। हाल ही में फोनी चक्रवात के समय ओडिशा जाने वाली उड़ानों का किराया 60 हजार रुपये तक वसूला गया।

Open in App
ठळक मुद्देआपदा के समय हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर विपक्षी सदस्यों का लोकसभा में हंगामा। पुरी ने कहा कि विपक्षी सदस्य उनकी पूरी बात सुनकर संतुष्ट हो जाएंगे। बहरहाल, शोर-शराबा नहीं थमा।

प्राकृतिक आपदाओं और सड़क एवं रेलमार्ग बाधित होने के समय निजी विमानन कंपनियों द्वारा किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी किए जाने को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में हंगामा किया।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा ने सवाल किया कि हरियाणा में जाट आंदोलन के समय दिल्ली-चंडीगढ़ हवाई मार्ग का किराया 90 हजार रुपये तक कर दिया गया था। हाल ही में फोनी चक्रवात के समय ओडिशा जाने वाली उड़ानों का किराया 60 हजार रुपये तक वसूला गया।

क्या ऐसी परिस्थितियों में किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर नियंत्रण के लिए सरकार कोई कदम उठा रही है? इसके जवाब में नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम हवाई किरायों की सीमा होती है।

सदस्य ने जिन परिस्थितियों की बात की है उनमें विमानन कंपनियां अधिकतम दर कर देती हैं और लोग टिकट लेते हैं। अभी मंत्री का जवाब पूरा नहीं हुआ था कि कांग्रेस के मनीष तिवारी खड़े हो गए और पूछा कि क्या मंत्री हवाई किरायों में बढ़ोतरी को सही ठहरा रहे हैं?

इसके बाद कांग्रेस और द्रमुक के कई सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के पास कोई जवाब नहीं है। पुरी ने कहा कि विपक्षी सदस्य उनकी पूरी बात सुनकर संतुष्ट हो जाएंगे। बहरहाल, शोर-शराबा नहीं थमा।

इसी बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल पूरा हो गया है। इससे पहले भाजपा सांसद हेमा मालिनी और कुछ अन्य सदस्यों के जवाब में पुरी ने कहा कि ‘उड़ान’ योजना का बहुत सकारात्मक असर रहा है और सरकार आम लोगों तक हवाई सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारडीएमकेहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया