लाइव न्यूज़ :

नोएडा में रजिस्ट्री के पांच साल बाद भी भूखंड मालिकों को कब्जे का इंतजार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:32 IST

Open in App

नोएडा में भूखंड मालिकों के एक समूह का आरोप है कि उन्हें अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के पांच साल बाद भी संपत्ति पर कब्जा नहीं मिला है और अत्यधिक देरी पर स्थानीय प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी। इन लोगों के भूखंड नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-145 क्षेत्र में आते हैं जहां स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरड्ब्ल्यूए) ने 29 अगस्त को प्रदर्शन की धमकी दी है। इन लोगों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए नोएडा प्राधिकरण ने कहा , “सेक्टर में विकास कार्य पूर्ण न होने के मद्देनजर आवंटियों को सेक्टर में सड़क निर्माण पूरा होने के बाद से घरों के निर्माण के लिये अवधि बिना ब्याज के दो वर्ष के लिये बढ़ा दी है। सड़क का निर्माण सेक्टर में 16 जून 2022 तक पूरा हो जाएगा।”भूखंड मालिकों का हालांकि दावा है कि प्राधिकरण की प्रतिक्रिया महज “दिखावा” है और “विस्तार” वास्तव में “हास्यास्पद” है क्योंकि उन्हें कोई भूखंड दिया ही नहीं गया है। सेक्टर के एक भूखंड आवंटी अतुल चौधरी ने कहा, “वास्तविक भूखंड के कब्जे में आए बिना हम घर कैसे बना सकते हैं। शुल्क या जुर्माना अवैध है।” उन्होंने कहा, “सेक्टर के विकास के लिए कोई सार्वजनिक घोषणा या तय समयसीमा नहीं दी गई थी।”भूखंड मालिकों ने कहा कि उन्होंने बीते कुछ वर्षों में प्राधिकरण से कई बार अनुरोध किया और एक समूह के तौर पर तथा व्यक्तिगत क्षमताओं में भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी चिंताओं को रेखांकित करने के लिये 29 अगस्त को प्रदर्शन की योजना बनाई है, प्राधिकरण के कामकाज के तरीके को लेकर उच्चतम न्यायालय ने भी हाल में उसकी आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

कारोबार28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी बोले-यूपी में 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

क्राइम अलर्टइमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टनोएडा में 65 जगह जाना मना है?, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद हरकत में नोएडा प्रशासन, खतरनाक स्थान चिह्नित?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर