कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में मामूली बढ़त, EPFO ने साल 2022-23 के लिए किया ये बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2023 11:09 AM2023-03-28T11:09:39+5:302023-03-28T11:45:23+5:30

ईपीएफ जमा पर ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 8.15 प्रतिशत तय की है। इससे पहले पिछले साल ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी।

EPFO fixes interest rate on deposits on employess at 8-15 percent for the year 2022-23 | कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में मामूली बढ़त, EPFO ने साल 2022-23 के लिए किया ये बदलाव

EPFO ने साल 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.15% तय की (फाइल फोटो)

Highlightsसाल 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.15% तय की गई है।ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी, ऐसे में मामलू बढ़त हुई है।

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साल 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की है। इससे पहले पिछले साल ईपीएफओ ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी, जो पिछले चार दशक में सबसे कम था। इससे पहले आखिरी बार ब्याज दर 1977-78 में 8 प्रतिशत तक गिरी थी।

2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने कहा, 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है।' 

मार्च, 2021 में सीबीटी ने 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत कर दिया था। अब सीबीटी के निर्णय के बाद, 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाल दी जाएगी। मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था। 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी।

ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था, 2017-18 में यह 8.55 प्रतिशत, 2015-16 में 8.8 प्रतिशत था। 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत थी, 2012-13 में यह 8.5 प्रतिशत थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी।

(भाषा इनपुट)

Web Title: EPFO fixes interest rate on deposits on employess at 8-15 percent for the year 2022-23

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :EPFO