लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर पड़ोसी के बेटे की हत्या की, फ‍िर की खुदकुशी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:58 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 27 सितंबर जिले के गोंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रंजिशन पड़ोसी के घर में घुसकर उसके 24 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नगला बिरखू गांव के निवासी हीरालाल (65) की पड़ोसी चंद्रपाल सिंह के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। हीरालाल 25/26 सितंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे सीढ़ी लगाकर चंद्रपाल की छत पर पहुंच गया और उसके पुत्र कृष्ण कुमार (24) की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कृष्‍ण कुमार को बचाने की कोशिश करने पर हीरालाल ने उसकी मां पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर मौके पर फरार हो गया। हमलावर ने बाद में अपने घर में खुद को बंद कर गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने मृत युवक की मां को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत बिगड़ने पर उसे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा